
मढ़ौरा : प्रखंड के रेपुरा गाँव के मध्य विधालय के समीप अचानक बिजली की तार टूट कर खेत मे गिर जाने से गेंहू की फसलों में आग लग गई। स्कूल से थोड़ी ही दूरी पर सड़को और खेतों के बीच दो हिस्सों में टूटी हुई तारों का लपेटे मारना देख लोग दूर हट गये और विधुत विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाई। उसके बाद लोगो ने फसलों में लगी आग को बुझाने ने जुट गये। साथ ही दमकल केंद्र को इसकी सूचना स्थानीय लोगो ने दी। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुचती लोगो ने आग पर काबू पा लिया था।

आग को ज्यादा फैलने से रोकने में कामयाब रहे। घटना के बारे में मध्य विधालय की रसोइया जानकी कुँअर ने बता कि वह स्कूल में थी तभी एक जोरदार आवाज हुई और उसके बाद गेंहू की फसलें जलने लगी। जिसके बाद वो तुरन्त पहले गाँव वालों को इसकी सूचना दी उसके बाद बिजली कटवाने के बाद ही लोग खेतो में आग बुझाने पहुँचे। जिस गेंहू की खेत मे आग लगी थी, उसके साथ ही मक्के की फसल वाली खेतो में पटवन हो रही थी। लोगो ने कहा कि शुक्र है कि तार इधर की नही टूटी वरना पटवन हो रहे सभी खेतो में करंट आ जाती जिससे काफी नुकसान होता। वही इस मामले में सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी मिल चुकी है, आवेदन मिलने के बाद जांचोपरांत उचित मुवावजा दिया जायेगा।




Recent Comments