सारण एसपी ने बैठक में आमजनों से ली फ़ीडबैक

अमनौर(सारण)। विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अमनौर थाना परिसर में पंचायत जनप्रतिनिधि व आमजनों के बीच सारण एसपी ने बैठक कर थाना क्षेत्र का फीडबैक लिया. सारण एसपी के पद पर पदस्थापित होने के बाद पहली बार धूरत सायली सावलाराम शुक्रवार को अमनौर थाना पहुंच लोगों से निर्भीक होकर पूर्व के चुनाव ,समाजिक कुरीतियों व अपराधिक गतिविधियों पर अपनी बात रखने को कहा. जहां लोगों ने एसपी के समक्ष अपनी अपनी बातों को रखा. वहीं कई लोगो ने कई अतिसंवेदनशील बूथों पर विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने की भी बात कही. बैठक को संबोधित करते हुए एसपी सारण धूरत सायली सावलाराम ने कहा कि अभिभावक व समाज के प्रबुद्ध लोगों का यह जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को सही ज्ञान दें. छोटे बच्चे बहुत जल्द अफवाहों व छोटी छोटी बातों पर लड़ने को उतारु हो जाते हैं. समाज का दायित्व है कि छोटे -छोटे विवाद को समझाबूझा कर वहीं खत्म करवा देना चाहिए. असमाजिक तत्वों पर ध्यान रखें किसी भी अपराधिक गतिविधियों की सुचना स्थानीय पुलिस व मुझे दें. किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का भी बात कही. बैठक में मुख्य रूप से मढौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा, पूर्व प्रमुख नंदकिशोर सिंह, मुखिया सत्येंद्र सिंह, मुखिया पति विजय कुमार विधार्थी, बसंत सिंह, सुनील साह, पूर्व जिलापार्षद मुन्ना बैठा, अर्जुन राम,नवीन पुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह पूर्व मुखिया दिलीप सिंह,आदि दर्जनों लोग शामिल थे. कई लोगों ने सारण एसपी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. वहीं दुसरी ओर विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर डीआईजी सारण परिक्षेत्र विजय कुमार वर्मा व एसपी सारण धूरत सायली ने मढौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा,थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम सहित अन्य वरिये पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण व अन्य सभी पहलुओं पर चर्चा की . जहां डीआईजी सारण परिक्षेत्र विजय कुमार वर्मा व एसपी सारण धूरत सायली ने पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने तथा असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए .




Recent Comments