पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने की जांच की मांग

मढ़ौरा .स्थानीय प्रखंड में आगहरा पंचायत के आगहरा गांव में वार्ड संख्या 05 में पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग करते हुये संवेदक पर कारवाई की मांग की है।मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को एक आवेदन देकर अनियमितता की जांच की मांग की है ।ग्रामीणों द्वारा दिए गये आवेदन में बताया गया है कि पंचायत के वार्ड संख्या 05 में विगत एक माह पहले एक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया था जो अभी ही टूट फूट कर फट रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों की मांग है कि इसकी जांच कर संवेदक के ऊपर कारवाई की जाए। शिकायत देने वालों में संतोष राय,राजू राय भीष्म राय ,संतोष कुमार यादव, भगवान राय, संजय राय,तुलसी राय और साहेब राय का नाम शामिल है। इस बाबत पूछे जाने पर बीडीओ अमरेश कुमार ने बताया कि कार्यालय में शिकायत पत्र मिला है ।मामले की जांच शीघ्र की जाएगी।




Recent Comments