अंग्रेजी शराब के साथ एक पुरुष व एक महिला को जीआरपी ने ट्रेन से किया गिरफ्तार
सोनपुर। सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही लखनऊ –बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची वैसे ही जीआरपी रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने अपने दल बल के साथ ट्रैन के छापामारी शुरू कर दी । छापामारी के दौरान एसी A/C-1 सीट नंबर 33–35 पर तलाशी के दौरान पिट्ठू बैग मे रखे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला व पुरुष को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया । पिट्ठू बैग में तलाशी के दौरान 144 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। रेल थानाध्यक्ष जयसिंह टीयू ने मंगलवार को बताया कि लखनऊ– बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से 144 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । यह सभी अंग्रेजी शराब उत्तर प्रदेश का निर्मित है। गिरफ्तार महिला शराब धंधेबाज राधा देवी के पिट्ठू बैग से 180ml के 48 पीस व्हिस्की डाटा पैक तथा चंदन कुमार के बैग से 180ml के 96 पीस बरामद किया गया है । गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ के दौरान वह अपना नाम चंदन कुमार पिता सतनारायण साहनी घर सूरजपुरा थाना भगवानपुर जिला बेगूसराय जबकि दूसरा राधा देवी पति अमरजीत साहनी फुलवारी थाना बीरपुर जिला बेगूसराय के ऊपर मध्य निषेध अधिनियम की धारा का उपयोग करते हुए विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है ।
-/-




Recent Comments