सारण/परसा-थाना क्षेत्र के बनकेरवा बांध गाँव में फासी के फंदे से लटके 40 वर्षीय व्यक्ति का शव को पुलिस ने बरामद किया है।मृतक दरियापुर थाना क्षेत्र के सराय साहो गाँव निवासी खेखर राय का 40 वर्षीय पुत्र रामानन्द राय बताया जाता है।बताया जाता है कि मृतक दो शादी किया हुआ था।जिसका दूसरा शादी परसा थाना क्षेत्र के बनकेरवा बांध में हुआ था।मृतक अपने ससुराल बनकेरवा बांध ससुराल में रहता था।फासी से लटके होने की सूचना पर घर के परिजनों ने बनकेरवा बांध पंहुचा तो देखा कि बंसवारी में गर्दन में गमछा से बांधा फासी लगा अवस्था में पाया।जिसका सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया।सूचना पर पुलिस शव को पोस्मार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाने में कोई लिखी आवेदन नही दिया गया है।जिससे प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका था।