पानापुर(सारण)बुधवार को थानाक्षेत्र के धेनुकी निवासी योगेस्वर महतों को स्थानीय बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रूपये का चेक दिया।बता दे कि धेनुकी निवासी योगेस्वर महतों के पत्नी की मृत्यु बंदर के काटने से हो गई थी।योगेस्वर महतों ने आवेदन देकर पारिवारिक सहायता की माँग की थी।चेक देते समय स्थानीय अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद, बीजेपी नेता शम्भुनाथ उपस्थित थे।