परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई. प्रखंड के अकोल्ही पंचायत के उड़ियान पुर गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे देवेन्द्र सिंह के घर के दरवाजे पर एक 15 फिट के अजगर मिलने से लोगो मे हड़कम्प मच गया. घर के लोग जब सोए हुए थे,तो दरवाजे पर कुछ आहट सुनाई दी. घर वालों ने टार्च जला कर देखा तो दरवाजे पर एक लंबा अजगर चारपाई के सहारे घर के छत पर चढ़ने के प्रयास कर रहा था. लोगों ने हल्ला किया तो गांव वाले जुट गए. ग्रामीणों के सूझबूझ से अजगर को एक ड्रम में रखा गया. तथा फारेस्ट विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया. ग्रामीणों के हल्ला के बाद गांव में ही कुछ नट जाती के लोग रहते है, जो अजगर देखने के लिए पहुंच गए. उसके बाद उनलोगों ने आसानी से अजगर को पकड़कर अपने साथ ले कर चले गए. अजगर को लेकर चले जाने के बाद ग्रामीण ने चैन का सांस लिया. अजगर मिलने से लोग तरह तरह के चर्चा कर रहे हैं