मेला घुमने आये युवक की बाइक हुई चोरी
मढ़ौरा ( सारण )।
थाना क्षेत्र के रामचक बाबा मोड़ के निकट आयोजित हो रहे यज्ञ और मेला में आये एक युवक की बाइक चोरी हो गयी । मामले में पीड़ित ओल्हनपुर निवासी राज कुमार महतो ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है । प्राथमिकी में कहा है कि वह अपनी मां के साथ मेला पहुंचा था । वह अपनी बाइक हीरों पैसन को मेला के अंदर लगाकर मां के साथ खरिदारी करने चला गया था। थोड़ी देर बाद जब वापस बाइक के पास पहुंचा तो बाइक गायब थी । खोजने के बाद भी जब बाइक का कही पता नही चला तो उसने थाना में चोरी का शिकायत दर्ज कराया है ।




Recent Comments