सिवान : भारतीय फिल्म उद्योग के जाने-माने निर्माता – निर्देशक व “मिथिला माखन” जैसे नेशनल अवार्डी फिल्म व बहुचर्चित सामाजिक सरोकार वाली फिल्म देशवा के निर्देशक नितिन चन्द्रा के निर्देशन में निकलने वाले छठ पूजा को समर्पित बहुचर्चित वीडियो जो इसी महीने के 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे यूट्यूब के चैनल www.youtube.com/bejod पर रिलीज होने वाला है। इस वीडियो का एक गीत का टीजर 17 अक्टूबर को जारी हुआ हैं । इस वीडियो में बहुत सारे छोटे छोटे बच्चे अभिनय करते हुए देखे जा सकते हैं ।

नितिन चन्द्रा के इस वीडियो में अपने अभिनय का जलवा बिखेर वाले सभी बच्चें बिहार के ही है।
इस वीडियो में अभिनय करने के लिए बिहार के लगभग 200 बच्चों का ऑडिसन लिया गया था । काफी प्रतिस्पर्धा के बाद वीडियो में फाइनल अभिनय के लिए जिन 12 बच्चों चयन किया गया हैं, उस एक बच्ची सीवान की भी हैं ।
बता दे कि सीवान शहर के सोनार टोली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमित सोनी बेटी
पांच वर्षीय बेटी माहिका शहर के ही बचपन प्ले स्कूल में LKG की छात्रा है । वीडियो के गीत में माहिका ने शानदार अभिनय कर के दर्शको का मन मोह लिया है । सीवान की इस नन्ही कलाकार ने के अभिनय को देखकर कई कला के जानकारों का कहना है कि अगर उचित प्रशिक्षण दिया गया तो यह नन्ही माहिर भविष्य कला के क्षेत्र में एक नया कृतिमान गढ़ सकती है ।
फिलहाल, इन सब चीजों से दूर सीवान की यह नन्ही परी अपनी माॅ और दादी के साथ दीपावली व छठ पूजा की तैयारी में लगी हुई है ।
अगर मौका मिले तो आप एक बार जरूर 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे यूट्यूब के चैनल www.youtube.com/bejod पर रिलीज होने वाले नितिन चन्द्रा के इस छठ पूजा वीडियो को जरूर देखें ।
➖➖➖➖➖
✍परमार मीडिया सीवान