अगौथर के खेल मैदान में T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का उद्घाटन मैच लेरुआ को हरा अगौथर सुंदर ने जीता

इसुआपुर ( सारण ) : इसुआपुर प्रखंड के अगौथर के खेल मैदान में T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का उद्घाटन मैच अगौथर सुन्दर बनाम लेरुआ के बीच खेला गया । वहीं खेल के प्रारंभ में इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की । वहीं 10 ओवरों के खेल में अगौथर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 93 रन बनाये । जवाबी पारी खेलते हुये लेरुआ की टीम पूरे विकेट खोकर 9 ओवरों में सिमट कर 52 रन हीं बना पाई और 41 रनों से अगौथर की टीम जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना लिया । आयोजक टिन्कू कुमार, अभिषेक व रोहित थे ।