बेतिया – गौनाहा:– *एसएसबी ने महिलाओं के बिच सिलाई मशीन का वितरण कर सिलाई बुनाई का दिया प्रशिक्षण*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ सिलाई मशीन के साथ कीट भी किया गया वितरण ।
✍ आगे 53 दिन का प्रशिक्षण दिया जाऐगा ।

*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड अंतर्गत मनरेेगा भवन में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के द्वारा भारत सरकार के सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गरीब महिलाओं के बिच सिलाई मशीन व कीट का वितरण कर प्रशिक्षण भी शुरु किया गया।
आगे उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2018 से 28 फरवरी 2018 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस मौके पर उपस्थित एसएसबी के कार्यवाहक ऐरिया ऑर्गेनाईजर के द्वारा बताया गया कि थरुहट क्षेत्र के गरीब महिलाऐ व बच्चियां स्वायलंबी बनकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर सके इसके लिए ये कदम सरकार ने उठायी है ।
इसको स्वायलंबी बनाने के लिए मुफ्त सिलाई मशीन देकर 53 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा जिसकी सुरूवात आज शुक्रवार से कर दि गयी है ।
मौके पर सब ऐरिया ऑर्गनाईजर आलोक पांडे, पीओ सुबोध कुमार, मुखिया जमीला खातून, विभाष दास आदि मौजूद थे ।




Recent Comments