पचहत्तर लीटर स्पिरिट के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

पानापुर(सारण)गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने बिजौली गांव में छापेमारी कर 75 लीटर स्पिरिट के साथ दो कारोबारियों को धर दबोचा।  पकड़े गये कारोबारी बिजौली गांव के ही रवींद्र कुमार और उमेश साह बताये जाते हैं । बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिजौली गांव में शराब कारोबारी छोटे धंधेबाजों को शराब आपूर्ति करनेवाले हैं।  सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस ने दबिश दी एवं 75 लीटर स्पिरिट के साथ मौके से दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया । वही धेनुकी गांव में छापेमारी कर शराब मामले के नामजद अभियुक्त अवध नट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार तीनो धंधेबाजों को जेल भेजा जा रहा है ।