पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी दीनानाथ राउत के करकटनुमा घर मे शुक्रवार की रात   बिजली के शार्ट सर्किट से  लगी आग से पूरा  घर  जलकर  राख हो गया ।बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब बजे बिजली के शार्ट सर्किट से घर मे आग लग गयी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया।घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण दौड़े एवं घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अगलगी की इस घटना में हजारों रुपये मूल्य के  सामान जलकर खाक हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार को जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर बसहिया पहुंचे एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की ।