
परसा( सारण)-बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी स बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय के पुत्र परसा के राजद विधायक चन्द्रिका राय ने गुरुवार को पटना जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के उपस्तिथि में हजारो समर्थको के साथ जदयू का सदस्यता ग्रहण किया।सदस्यता ग्रहण के उपरांत उन्होंने राजद पार्टी पर जम कर प्रहार किया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल के विकास कार्यो की सराहना किया।चन्द्रिका राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 15 सालो में बिहार के कानून ब्यवस्था सामाजिक न्याय सड़क बिजली समेत सभी क्षेत्रों में विकास करने का काम किया है।चन्द्रिका राय ने राजद पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि राजद पार्टी आज ब्यवसाय पार्टी बन गई है।अब राजद गरीबो की पार्टी नही रही।उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ निष्ठा पूर्वक खड़ा रहने की आश्वसन दिया।मालूम हो कि चन्द्रिका की पुत्री ऐश्वर्या राय की शादी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र पूर्व स्वस्थ्य मंत्री तेज प्रताप के साथ हुई थी। परिवारिक विवाद तथा लोक सभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्तों द्वारा बिरोध करने से नाराज चल रहे थे।जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई देने के लिए समर्थको की ताता लगी रही।




Recent Comments