
बिहार के शेर बाबू वीर कुंवर की 243 वां जन्मोत्सव का जमुई में आयोजन
जमुई : महामानव प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बिहार के शेर बाबू वीर कुंवर सिंह जी का 243 वा जन्मोत्सव समारोह का आयोजन विजय संघर्ष वर्ष के रूप में राष्ट्रीय राजपूत महासभा जमुई द्वारा जन्म दिवस पर जमुई जिला मुख्यालय जमुई में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष मृगांक शेखर सिंह ने किया ।वहीं कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय राजपूत महासभा के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी पत्रकार कुमुद रंजन सिंह द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत उपस्थित प्रमुख लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह द्वारा भेजा गया संदेश को प्रकार सुनाया गया।
जिसमें स्पष्ट रूप से उन्होंने बताया कि आज बिहार और राष्ट्र को बाबू वीर कुंवर सिंह द्वारा अपनाए गए संघर्ष को अपनाना ही श्रेष्ठ कर होगा।
समाज के वजूद के लिए संपूर्ण बिहार में संघर्ष वर्ष के रूप में बाबू वीर कुंवर सिंह का जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा बाबू वीर कुंवर सिंह के अनुयायियों ने अपने संघर्ष के बल पर तमाम गरीबों के लिए दस परसेंट आरक्षण का हक सरकार से छीना है।
राष्ट्रीय राजपूत महासभा का अगला पड़ाव बिहार में राजपूत वजूद की स्थापना का है। और राजपूत के वजूद क्या स्थापना में समस्त वीर कुंवर सिंह के अनुयायियों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा.
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष मृगांक शेखर सिंह ने घोषणा किया की वीर कुंवर सिंह के हम वीर सैनिक सभी जाति धर्म की गरीबों को यह हक की लड़ाई पूरे वर्ष तक के लड़ते रहेंगे और यही हमारा संघर्ष बर्ष होगा।
इस अवसर पर उन लोगों के अलावे सिद्धनाथ कुमार,राजू कुमार , सौरव कुमार सिंह, ग्रीस सिंह, संदीप कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, नूनू सिंह मुखिया मले पुर ,संजीव सिंह ने विचार व्यक्त किए।




Recent Comments