दहेज लोभियो ने नवविवाहिता के गले में फंदा लगाकर की हत्या 

मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट✍ 
————-
मशरक (सारण): दहेज में सोने का चैन एवं मोटरसाइकिल नही दिए जाने पर ससुराल वालों ने पिंकी देवी के गले में रस्सी का फन्दा लगा कर हत्या कर देने के बाद शव को गायब कर देने का समाचार मिला है। घटना मशरक यदुमोड़ की बताया जा रहा है। जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के मनिकपुरा गांव के योगेन्द्र गिरी के पत्नी वसंती देवी ने मशरक थाना काण्ड संख्या 76/17दर्ज करायी है, जिसमें मृतका पिंकी देवी के पति पियुस गिरी, ससुर अजीत गिरी, सास ज्ञान्ती देवी, कृष्णा गिरी एवं जगदीश गिरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा कि अपनी पुत्री पिंकी की शादी गत2013 में हिन्दु रीति रीवाज के तहत मशरक यदुमोड़ के समीप अजीत गिरी के पुत्र पियुश गिरी के साथ धुमधाम से किया था। शादी के बाद से ही पिंकी के शशुराल वालो ने दहेज में सोने का चैन एवं मोटरसाइकिल की माँग कर रहा था। दहेज की माँग पूरा नही करने पर पिंकी के ससुराल वालों ने उसे हमेशा मारपीट कर प्रचारित करता था। बाद हमारे गांव  से कुछ लोगों गये तथा समझा बुझा कर मामला को पलटा दिया। इसीबीच दहेज में मोटरसाइकिल एवं सोने के चैन नही देने पर उसके गले में रस्सी का फन्दा लगा शशुराल वालों ने हत्या कर शव को गायब कर दिया है।