Θ बेतिया – शहर के स्थानीय पीयूनी बाग बेतिया स्थित बीसी इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 08 अगस्त 2018 को शहर के स्थानीय पीयूनी बाग बेतिया स्थित बीसी इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के संस्थापक एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय चौबे,बीसी इंग्लिश स्कूल के प्रधानाध्यापक ए० कुमार, छात्र नेता आलोक चौबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय चौबे ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां की राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक,प्रख्यात,शिक्षाविद महान दार्शनिक थे.उन्होंने बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन अपनी बुद्धि से परिपूर्ण व्याख्याओ, आनंददाई अभिव्यक्तियों और हल्की गुदगुदाने वाली कहानियों से छात्रों को मंत्रमुग्ध कर देते थे और उच्च नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा वह अपने छात्रों को देते थे.वह जिस विषय को पढ़ाते थे पहले स्वयं उसका गहन अध्ययन करते थे। दर्शनशास्त्र जैसे गंभीर विषयों को भी अपनी शैली से सरल और रोचक बना देते थे आज जरूरत है उनकी बातों से प्रेरणा लेकर उनकी बताए मार्ग पर चलने की तभी एक उद्देश्यपूर्ण शिक्षा,अच्छा समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। वहीं प्रधानाचार्य कुमार ने बताया कि शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास की जरूरत होती है लेकिन अन्य क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि बेहतर नहीं होती बढ़ते हुए प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आज यह जरूरी है कि उनका विकास हर क्षेत्र में हो तभी अपने जीवन में वह सफल हो सकेंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिक्षाप्रद नाटक भी बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया और बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन छात्र नेता आलोक चौबे ने किया वही मौके पर रंजू चौबे, अमरनाथ गुप्ता,इकबाल अहमद,अभय पाण्डेय, तम्मना,अंजू शर्मा साहिय सैकड़ो छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे