उप-मुखिया के विरूद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुहं गिरा -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखड के महाराजगंज पंचायत के उपमुखिया मिन्ता देवी
के विरूद्ध वार्ड सदस्यों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव विश्वास की
कमी के कारण खारिज हो गया। गौरतलब है कि पंचायत के कुल 14 वार्ड सदस्यों
द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन सदन में विपरीत संख्या से
भी कम सदस्य सदन में पहुंचे फलतः वोटिंग की प्रक्रिया उत्पन्न ही नही
हुई। प्रखंड से आये चुनाव पदाधिकारी द्वारा प्रतिक्षा के पश्चात भी न
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई और न ही मतदान हुआ। इस तरह अविश्वास
प्रस्ताव पारित न होकर खारिज हो गया।