
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। बिहार में नई सरकार बनते ही सरकार अतिक्रमण को लेकर एक्शन में है। बुधवार को मढ़ौरा प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के तहत सड़क किनारे बने अवैध निर्माण और कई दुकानों को हटाया गया। अभियान के पहले दिन नगर क्षेत्र में मढ़ौरा मुख्य बाजार के धेनुकी चौक से पुराने एसबीआई चौक तक के अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया है। आगे अतिक्रमण को चिन्हित कर स्थाई अतिक्रमण पर भी कार्रवाई करने की बात कही गई है। मौके पर नपं कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र, सीओ अंपालिका यादव, राजस्व अधिकारी सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मढ़ौरा सहित अन्य अधिकारी व काफी संख्या में पुलिस बल, नपं कर्मी उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित अधिकारी ने बताया कि सारण डीएम के निर्देश पर अभियान शुरु किया गया है। कहा मुख्य इसका उद्देश्य मुख्य शहर को अतिक्रमण-मुक्त करना है ताकी यातायात को सुचारू और बेहतर बनाया जा सकें। अतिक्रमण हटाने से पूर्व टीम ने पहले अतिक्रमण वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया, उसके बाद धेनुकी चौक से अपनी कार्रवाई की शुरुआत की।




Recent Comments