Θ बेतिया – युवाओं को आज नेताजी की तरह क्रांतिकारी विचार लाने की जरूरत है:- विशाल कुमार मिश्र

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आजादी के लिए पूरे राष्ट्र को जिसने जागृत किया वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे,यह उनकी इच्छा शक्ति का ही परिणाम था कि उन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए एक फौज ही खड़ी कर दी,भारत को आजादी दिलाने में सुभाष चंद्र बोस का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है.उन्होंने इस देश और संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.आज हम युवाओं को नेताजी से शिक्षा लेने की जरूरत है और अपने अंदर भी उनके तरह क्रांतिकारी विचार लाने की जरूरत है ताकि आज अपना देश जैसे भीतर के दुश्मनों से घिर रहा है उनसे देश को मुक्त कराया जाए ऊपरोक्त बातें राष्ट्रीय आजाद मंच के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विशाल कुमार मिश्र ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित समारोह में आजाद मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 
राष्ट्रीय आजाद मंच ने अपने कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोलू कुमार मिश्रा के अध्यक्षता  में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती मनायी.कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित किया. इस दौरान समाजसेवी विजय कश्यप ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिभा सर्वमुखी थी.उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया. आज हम युवाओं को उनसे सीख लेते हुए अपने स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि इस देश के लिए भी सोचना चाहिए। 
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष गोलू मिश्रा,विभाग प्रमुख दीपक कुशवाहा,जिला प्रवक्ता राजमणि मिश्र,सुनील कुशवाहा,सौरभ राज,शुभम श्रीवास्तव,शशि कुशवाहा,श्लोक शुक्ला,जैकी कुमार आदि ने संबोधित किया॥