बेतिया – साठी प.चंपारण में मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन 23 फ़रवरी को  
न्यूज इनपुट शमीम क़मर रेयाज़ी की रिपोर्ट:– 
साठी प.चंपारण में अखिल भारतीय मुशायरा सह कवि सम्मलेन के आयोजन को लेकर आज दिनांक 23 जनवरी को साठी नेशनल पब्लिक स्कुल के प्रांगण में बैठक हुयी , इस का आयोजन 23 फ़रवरी को होगा ,मुशायरा की अध्यक्षता श्री फैसल रहमान विधायक ढाका करेंगे और उद्घाटन ,दीप प्रज्वलित बिहार के उप पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता श्री तेजस्वी यादव एवं श्रीमती हिना शहाब राजद नेत्री सीवान के हाथो होगा । 
बैठक की अध्यक्षता राजद नेता श्री मज़हर आलम ने की इस मुशायरा कमिटी की बैठक में इस आयोजन को महाआयोजन बनाने पर ज़ोर दिया गया ,लगभग 35 वर्षों बाद साठी की धरती पे इस तरह का आयोजन होरहा है । एक शाम कौमी एकता के नाम शिरसक दिया गया ।  साथ ही साठी के दो महान व्यक्तियों को भावपूर्ण श्रधांजलि पेश की जायेगी एक मौलाना हारून क़मर रेयाज़ी -एवं मौलाना मज़हरी कासमी यह दोनों व्यक्तित साठी के कद्दावर एवं बहुमुखी व्यक्तित्व के मालिक थे । मुशायरा आयोजन समिती ने आमन्त्रित राष्ट्रिय एवं अंतराष्ट्रीय अस्तर के शायरों ,शायरात कविगणों के नाम को पढ़ के सुनाया जिन में नाम डॉ. राहत इंदौरी,ताहिर फ़राज़ रामपुर ,इक़बाल अशआर दिल्ली,शबीना अदीब, रुखसार बलिरामपुर,चांदनी शबनम,सुनील कुमार तंग ,आचार्य कृष्ण , अख्तर आज़मी दिल्ली ,बिहारी लाल अम्बर ,चोंच ग्यावि,शंकर कैमुरी अदि की उपस्तिथि हो रही है । 
मुशायरा सह कवि सम्मेलन समिति की इस बैठक में श्री सैयद नबी आलम ,मेराजुद्दीन,फखरे आलम ,शमीम क़मर रेयाज़ी ,मोहम्मद वैस,रमेश कुमार वर्मा ,राशीद उर्फ़ पिंकू,एजाज़ मिस्बाह,चाँद बाबू, सरताज हयात,मोहमद बेलाल ।वार्ड पार्षद लालबाबू,अमीरुल्लाह,अंगूरी आलम ,डब्बू जी ,अनिल जी ,कृष्णा वर्मा सहित साठी के कई वरिष्ट नागरिक एवं गणमान्य मौजूद थे ।