Θ बेतिया – बगहा:– सड़क से सटे बड़े गड्ढे दिखा रही है खतरे की घंटी

बगहा (पश्चिम चम्पारण) NH 28 B पर अवस्थित बगहा रेलवे ढाला के पास सड़क से सटे ही एक बहुत बड़ा गड्ढा (शायद संचार विभाग द्वारा) खोद कर उसमें कार्य कर उसे उसी हाल में छोड़ दिया गया है जो यात्रियों के लिए खतरे की घंटी है।
रेलवे ढाला जब बंद रहता है तो भीड़ एकत्रित हो जाता है लेकिन ज्यों ही गेट खुलता है यात्री गाड़ी लेकर निकलने की होड़ मचा देते हैं ऐसे में यदि कहीं संतुलन बिगड़ा तो निःसंदेह वह गड्ढा गम्भीर दुर्घटना को अंजाम दे सकता है।
स्थानीय शिक्षक एवं TSUNSS गोपगुट के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने
सम्बंधित विभाग/ स्थानीय वार्ड के जनप्रतिनिधि/नगर प्रशासन/अनुमंडल प्रशासन का इस ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से आग्रह पूर्वक मांग/ निवेदन/ अपील किया है कि कृपया इस दिशा में ठोस पहल करते हुए समस्या का समाधान करने कराने का प्रयास/कार्य करें।




Recent Comments