
तेज रफ्तार का कहर : ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
👉आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
पचरुखी(सीवान) ।गम्हरिया बाजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। बताया जाता है कि पचरुखी थाना क्षेत्र के सोनापिपर गांव निवासी 30 वर्षीय युवक अमित कुमार सिंह पिता अखिल सिंह अपनी दुकान खोलने के लिए बाइक से गम्हरिया बाजार पर आया हुआ था। वह सड़क किनारे बाइक से उतरा ही था कि दारौंदा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त से हो गई और सड़क किनारे बने नाले की रेलिंग को तोड़ते हुये एक गुमटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।मृत युवक विकलांग था।ज्ञात हो कि मृतक के पिता भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान है और विकलांग है।परिवार में पिता,छोटी अविवाहित बहन,पत्नी और मृतक की 2 छोटी-छोटी बच्चियां 5 वर्ष और 3 वर्ष की है।परिवार में अब कोई भी कमाऊ सदस्य नही है।युवक के घर और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।मृतक की पत्नी नीलम का रो रो कर बुरा हाल है।उसका सिर्फ यही कहना है कि अब कौन परिवार को संभालेगा अब बच्चियों की देखभाल कौन करेगा। वहीं पिता की दशा चिंतनीय है उनको अपनी बहू और पोतियों की चिंता हैं उनका कहना था कि उनके बाद उनकी बहू और पोतियों की देखभाल कौन करेगा।युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है।ग्रामीणों की मांग है कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये की सरकारी मदद दी जाये।लॉक डाउन की वजह से गुमटी बंद थी नही तो दुर्घटना और भी भयावह हो सकती थी।ट्रक चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।मौके पर अंचलाधिकारी रामानन्द सागर और थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।उसके बाद ग्रामीणों द्वारा जाम हटा दिया गया।




Recent Comments