Θ बेतिया – बगहा:– मध्य विद्यालय पचरूखा में NDRF की टीम ने बच्चों को दिया आपदा प्रबंध की जानकारी

बगहा 02 अगस्त

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉आज दिनांक 2 अगस्त को NDRF पटना की टीम ने मध्य विद्यालय पचरूखा, बगहा 2 के बच्चों को आपदा प्रबन्धन से सम्बंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ दिया। जिसके अन्तर्गत किसी प्रकार के दुर्घटनाग्रस्त, घायल होने की अवस्था में अत्यधिक रक्त स्राव, हड्डियों के टूटने, हृदयाघात (हार्टअटैक) के समय पीड़ित व्यक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित ढंग से ले जाने, अस्पताल तक पहुँचाने तथा बाढ़ आदि के समय डूबते समय बरतने वाली सावधानियाँ, दूसरों की मदद करने के बारे में जानकारी दी गई।

उक्त जानकारी शिक्षक सुनिल कुमार ने दी।आपदा संबन्धी जानकारी के बाद छात्र छात्राओं ने भी मॉक ड्रिल कर सभी गतिविधियों का प्रैक्टिकल किया। NDRF टीम में इंसपेक्टर सूरज बिलूंग, कालू राम मीणा, श्याम मोहन यादव, शशि कुमार, मोo इकबाल और विपुल कुमार शामिल थे। टीम के कप्तान इंस्पेक्टर सूरज बिलूंग ने बच्चों की जिज्ञासा, सीखने के दौरान उत्सुकता, गतिविधियों की सराहना किया। साथ ही बच्चों के अनुशासन को देख उन्हें सबासी देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दिए एवं विद्यालय के शिक्षकों को उनके प्रयास के लिए धन्यवाद किया।

मौके पर प्रभारी शिक्षक धर्मेंद्र भारती, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, शशि कुमारी व विद्यालय के विद्यार्थियों उपस्थित रहे।




Recent Comments