Θ बेतिया – बगहा:– बच्चों ने गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से सौर मंडल के बारे में जाना

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉पश्चिम चम्पारण उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचरूखा, बगहा 2 में बच्चों ने गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से सौर मंडल के बारे में जाना। शिक्षक सुनिल कुमार ने बच्चों को गतिविधि के माध्यम से सौर परिवार के बारे में बताया तथा गतिविधि के माध्यम से ही बच्चों को ग्रहण की स्थिति से अवगत कराया। शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा थी खेलने की उसे शिक्षण रूप में परिवर्तित कर खेल खेल में गतिविधि आधारित शिक्षा पर केंद्रित किया। उन्हें समझाया कि इसी प्रकार से शिक्षण को रोचक ढंग से करके शिक्षा भी प्राप्त किया जा सकता है। समय समय पर बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षा दिया करते हैं जिससे बच्चों रोचकता के साथ सीखते हैं। गतिविधि करते हुए बच्चे उत्साहित होकर खेल खेल में रोचक ढंग से सीख रहे थे।

प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह ने बच्चों के गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए उत्सुकता पर उन्हें सफलता के लिए अग्रसर बताया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह, धर्मेंद भारती, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, शशि कुमारी, नरेंद्र पाण्डेय, शक्ति प्रकाश एवं बच्चे उपस्थित रहे।