शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह का एकमा में शिक्षकों ने किया स्वागत

– आगामी 17 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

के. के. सिंह सेंगर,

छपरा/एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड के शिक्षकों के द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह का स्वागत किया गया। जिसका संचालन शिक्षक जलालुद्दीन भाई व रामनरेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह की अध्यक्षता सुमन प्रसाद कुशवाहा ने की।

इस अवसर पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हम सभी शिक्षक राष्ट्र निर्माता है। हमारी सरकार से कोई लड़ाई नहीं है। सरकार आज वेतनमान की घोषणा कर दे, तो कल खुशी-खुशी हम अपने विद्यालय चले जाएंगे।
सुमन प्रसाद ने आगामी 17 अगस्त को होने वाले धरना को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हजारों-हजारों की संख्या में छपरा जिला मुख्यालय पर आगामी 17 तारीख को धरना में पहुंचने के लिए अपील किया। जिसमें मुख्य रुप से लहलादपुर के अध्यक्ष अनुज राय, बनियापुर अध्यक्ष विनोद राय, मांझी के नेता हवलदार मांझी, पंकज प्रकाश सिंह, सुजीत सिंह, संजय राय, उपेंद्र यादव, सुजीत कुमार शर्मा, आनंदाराम, जयप्रकाश तिवारी, रितेश कुमार सिंह, विवेक कुमार, रश्मि प्रभा, तबस्सुम परवीन, पूनम देवी, नजराना, तरन्नुम, रश्मि कुमारी, कुमारी नीलम, सोहेल कादरी, माया कुमारी, रीना देवी, मोहम्मद नसीम, समरेश आदि शामिल हुए।