
मढ़ौरा: डिप्टीचेयरमैन के पद पर युवा व्यवसाई धीरज कुमार ने कांटे की टक्कर में मात्र 69मतों के अंतर से बाजी मार ली । धीरज कुमार को कुल 2946 मत मिले और वह सबसे आगे रहा । दूसरे नंबर पर रामाशंकर प्रसाद उर्फ मिट्ठू महतों रहे, जिन्हें 2877 मत प्राप्त हुए । दोनों के बीच खूब संघर्ष हुआ और कई बार दोनों वोट की संख्या में एक दूसरे से आगे पीछे होते रहे । अंतिम तौर पर धीरज कुमार ने 2946 मत प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली । तीसरे नम्बर पर रहने वाले प्रत्याशी फूला देवी को मात्र 1446 मत प्राप्त हुआ ।
उपमुख्य पार्षद में किसको कितना मत मिला :
धीरज कुमार- 2946 (निर्वाचित)
रामाशंकर प्रसाद- 2877
फूला देवी – 1446
मधुसूदन कुमार – 1023
दिलीप कुमार – 900
जयराम कुमार – 778
नंदकिशोर साह – 774
इसरक जया – 752
अनिल कुमार- 632
हैदर अली- 582
प्रमोद कुमार – 504
अच्छे मियां – 401
रविंद्र प्रसाद – 289
दिलीप कुमार – 233




Recent Comments