Θ बेतिया *न्याय में बीच का रास्ता नही, कानून का रास्ता होता है – मार्कंडेय पाठक*
—————————————-
*(TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण)*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ TSUNSS गोपगुट बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक सहित शीर्ष नेतृत्व ने ‘समान काम समान वेतन’ मामले में सरकार द्वारा बीच के रास्ते वाले बयान की निंदा की है। इस आशय पश्चिम चम्पारण जिला महासचिव राजेश कुमार राय ने भी विज्ञप्ति जारी की है। इसकी जानकारी संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दी।
⚫बीच का रास्ता नही होता है, कानून का रास्ता होता है – मार्कंडेय पाठक
⚫ समान काम के लिए समान वेतन की लड़ाई में बीच का कोई रास्ता नही है !
⚫गलारेती और सरकारी षड्यंत्रों का पुरजोर मुकाबला करेगी TSUNSS गोपगुट !
⚫शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के मानदंडों पर खड़े टीईटी शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा समेत समान काम के लिए समान वेतन का प्रस्ताव दें प्रधान सचिव के नेतृत्व वाली कमिटी !
⚫टीईटी शिक्षक समान काम के लिए समान वेतन के क़ानूनी हकदार हैं – अनिल राय
⚫अध्यापकों की योग्यता के सम्बन्ध में NCTE के रेगुलेशंस का पालन करे

बिहार सरकार !
02 फरवरी 2018
टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बिहार ने प्रेस बयान जारी कर सरकार के बीच का रास्ता वाले बयान की निंदा की है ! इस बाबत संघ की तरफ से संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक और महासचिव अनिल राय ने कहा की अदालतें बीच के रास्ते पर नही, कानून के रास्ते पर चला करती हैं !
माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को हलके में लेकर, “बीच का रास्ता निकालने की बात” करने वाली सरकार भारतीय संविधान और कानूनों को अनदेखी करने की ही साजिश कर रही है !
मीडिया को इसकी जानकारी संघ के पश्चिम चम्पारण जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दी।
आगे बताया कि बिहार के टीईटी शिक्षक सरकार के इस कानून विरोधी शिगूफे के खिलाफ हैं और सड़क से लेकर न्यायालय तक खड़े हैं ! बजाय लफ्फाजी के, प्रधान सचिव के नेतृत्व वाली कमिटी, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के मानदंडों पर खड़े टीईटी शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा समेत समान काम के लिए समान वेतन का प्रस्ताव माननीय सर्वोच्च न्यायालय में दें ! अध्यापकों की योग्यता के सम्बन्ध में NCTE के रेगुलेशंस के मुताबिक आवश्यक योग्यता रखनेवाले टीईटी शिक्षकों को किसी भी सूरत में बीच का कोई रास्ता मंजूर नही है !

संगठन के पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी के जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश, महासचिव राजेश कुमार राय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोo औरंगजेब रजा, कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी, प्रवक्ता शुभनारायण सोनी, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शुभलक्ष्मी महाराज, उर्दू बंगला TET संघ के जिलाध्यक्ष फिरोज आलम, उपाध्यक्ष सद्दाम अंसारी, जिला महासचिव तारिक हुसैन, TSUNSS गोपगुट के बगहा अनुमंडल प्रभारी रवि रंजन शुक्ल, नरकटियागंज अनुमंडल सचिव राकेश कुमार राव, योगापट्टी प्रखंड के जिला प्रतिनिधि लालू मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष मणिकांत वर्मा, मझौलिया प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र शर्मा ‘भट्ट’, नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष क्षमेंद्र कुमार, गौनाहा प्रखंड अध्यक्ष परमानन्द राउत, नौतन प्रखंड अध्यक्ष बलजीत तिवारी एवं अमरेन्द्र शर्मा, संतोष साह, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, अनूप कुमार, सुनील कुमार, राजीव कुमार शर्मा, नीरज तिवारी, सहित जिला कमिटी के सभी पदाधिकारियों/कार्यकारिणी सदस्य आदि ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के तमाम मानकों/योग्यताओं को पूरा करनेवाले टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक समान काम के लिए समान वेतन समेत सहायक शिक्षक के दर्जे के क़ानूनी हकदार हैं और किसी भी स्थिति में धोखे और षड्यंत्रों को बर्दाश्त नही किया जायेगा ! सरकार के बीच वाले रास्ते के बयानबाजी के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट में कानून की बुनियाद पर समान काम के लिए समान वेतन के मुकम्मल अंजाम तक हर हाल में पहुँचाया जायेगा !
इसकी जानकारी संघ के पo चo जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दी।