बैंक से घर जा रही महिला से अपराधियों ने लूटे 40 हजार
मढ़ौरा(सारण)।मढ़ौरा एसडीओ और डीएसपी आवास के सामने मढ़ौरा- छपरा मुख्य सड़क पर बाइक सवार लूटेरों ने एक महिला से 40 हजार रुपये लूट लिए । नगर के व्यस्त रोड में मार्टन फैक्ट्री के पास लूटेरे ने घटना को अंजाम दिया और आसानी से भाग निकलने में भी कामयाब रहे । हद तो तब है जब घटना स्थल के महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस का एक टीम इसी तरह की घटना पर रोकथाम के लिए बैठी था । लेकिन उसे भी घटना का पता तब चला जब पीड़ित महिला ने खूद से जाकर जानकारी दी । आम लोग पुलिस की सुस्त लापरवाह रवैये पर जमकर अपनी नराजगी जताई । पीड़ित महिला मढ़ौरा सब्जी बाजार निवासी महमूद हसन की पत्नी सलमा खातून बताई गई हैं । मिली जानकारी के अनुसार सलमा खातून अपनी पुत्री के साथ गढ़देवी चौक स्थित एसबीआई ब्रांच से दिन के सवा बजे के करीब रुपए निकाल कर घर जा रही थी ।बैक से मढ़ौरा बाजार की तरफ अभी थोड़ा दूर ही आई थी । तभी एक बाइक से दो की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने जबरन महिला के हाथ से रुपयां लुट कर डीएसपी आवास की तरफ से वैश्यटोला होकर महावीर चौक की तरफ भाग निकले ।




Recent Comments