Θ बेतिया :– पश्चिम चम्पारण जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” द्वारा दी गई सूचना 

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, बिहार (गोपगुट) के आह्वान पर सत्र 2014-16 / 2015-17 के D.EL.ED प्रशिक्षु शिक्षक बोर्ड द्वारा प्रशिक्षणोंपरांत सत्र सम्पति के बावजूद अब तक अंतिम परीक्षा नही लिए जाने के विरोध में 23 अक्टूबर 2017 को राज्य एवं जिला स्तरीय संघीय पदाधिकारियों के साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पर अबकी बार आक्रोशपूर्ण डेलिगेट मीट/ प्रदर्शन करेंगे !
इसकी जानकारी संघ के पश्चिम चम्पारण जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” ने दी !
संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक नें कहा – “शिक्षा विभाग व बिहार बोर्ड के दोहरे, उदासीन रवैये एवं मनमानी के कारण सत्र 2014-16/15-17 के प्रशिक्षु गुरु छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बावजूद भी अबतक परीक्षा आयोजित ना होने के कारण अप्रशिक्षित का दंश झेलने को मजबूर हैं साथ ही उनके प्रशिक्षण का नुकसान हो रहा है जो खेदजनक है !
सनद हो कि TSUNSST संघ का प्रतिनिधि मंडल लम्बित D.EL.ED परीक्षा आयोजित कराने के लिए कई बार बोर्ड का चक्कर लगा चुका है किंतु बार बार लगातार सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिला ! अब प्रशिक्षु शिक्षकों के सब्र का बाँध टूट रहा है !
परीक्षा में विलम्ब होने से प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षण का लाभ नही मिल पा रहा उल्टे प्रशिक्षण का नुकसान ही हो रहा है जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्रभावित हो रही है !
बिहार बोर्ड एक तरफ मैट्रिक इंटर की परीक्षा की घोषणा समय पूर्व ही कर रही है वही D.EL.ED 2016-16/15-17 सत्र समाप्ति के बाद भी अबतक परीक्षा आयोजित नही कर सका जो विभाग के दोहरे सौतेले रवैया को उजागर कर रहा है !
संघ एवं संघ के पदाधिकारियों नें सभी जिलों के सम्बन्धित सत्र के प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रशिक्षु शिक्षकों से 23 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे पटना गाँधी मैदान में आने की अपील की है । 
संघ की ओर से :


मोo औरंगजेब रजा 
(राज्य कार्यकारिणी सदस्य)
चंचल अविनाश सुधांशु 
(जिलाध्यक्ष)
राजेश कुमार राय 
(जिला महासचिव)
सुनिल कुमार “राउत”
(जिला सोशल मीडिया प्रभारी)
TSUNSS, बिहार, पo चo 
(महासंघ गोपगुट)