परसा(सारण)-कोविड 19 को लेकर प्रखंड स्तरीय बनाई गई महिला कोरोटाइन सेंटर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिशुनपुर में प्रदेश से लौटे दर्जनों महिला किशोरी प्रवासियों के बीच इंटेल्स द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्त्री सम्मान योजना के तहत इंटेल्स निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा के सौजन्य से जितेश कुमार के नेतृत्व में सैनेट्रीक नैपकिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम जितेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप दर्जनों महिला तथा किशोरी प्रवासियों के बीच वितरण किया गया।साथ ही बीडीओ द्वारा एक फलदार पौधा भी दिया गया।जितेश कुमार ने कोरोना महामारी को लेकर इंटेल्स द्वारा निःशुल्क महिला कोरोटाइन सेंटर पर नैपकिन का वितरण किया।साथ लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सुरक्षित रहने का अपील किया।वही बीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री जल जीवन हरियाली योजना के तहत सभी लोगो को एक पौधा देकर कोरोटाइन सेंटर को यादगार बनाने की बातें कही।