छपरा : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा एकमा अंचल में संचालित किये जा रहे क्वारंटीन केन्द्रों का प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया है। पहले यह कार्य अंचलाधिकारी एकमा को दिया गया था।जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि एकमा प्रखंड स्थित क्वारंटीन केन्द्रों में अवासितों की संख्या अधिक होने के कारण अंचलाधिकारी पर कार्यों का अतिरिक्त दबाव था। अनुमंडल पदाधिकारी छपरा, सदर के द्वारा भी कई केन्द्रों के भ्रमण के बाद जिलाधिकारी को जो प्रतिवेदन दिया गया उसमे इसका स्पष्ट उल्लेख किया गया है। समय-समय पर जिलाधिकारी के द्वारा भी अंचलाधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिया गया।परन्तु पाया गया कि केन्द्रों का पूर्ण संचालन अंचलाधिकारी के द्वारा गंभीरता से नहीं किया जा रहा है। इसको देखते हुए एकमा प्रखंड स्थित क्वारंटीन केन्द्र के संचालन का प्रभार जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एकमा को दिया गया है। अंचलाधिकारी एकमा को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड क्वारंटीन केन्द्रों में आवासित व्यक्तियों को पका हुआ भोजन के लिए खाद्यान आपूर्ति मद, आवासन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए जनसंख्या निष्क्रमण मद एवं डिग्नीटी किट के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराये गये आवंटन के विरुद्ध अभी तक व्यय की गयी राशि का व्यय विवरणी एवं अन्य संबंधित दास्तावेज तथा शेष उपलब्ध आवंटन की राषि प्रखंड विकास पदाधिकारी, एकमा को अविलंब हस्तगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
–/—