Safe Drive Save Life अभियान के तहत वाहन चालकों को किया गया जागरूक

दैनिक खोज खबर, छपरा शहर के थाना चौक पर Safe Drive, Save Life अभियान के तहत दुपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान अभियान से जुड़े युवाओं ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। वहीं युवाओं ने SAFE DRIVE SAVE LIFE का स्टीकर वाहनों पर लगाकर लोगों से वाहन को स्पीड लिमिट में चलाए जाने का आग्रह किया।
इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस उपाधीक्षक इंद्रजीत बैठा उपस्थित थे जिन्होंने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमो के बारे में बताया।

Safe Drive Save Life अभियान से जुड़े चंदन कुमार दुबे ने कहा कि आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं वही कई लोग ऐसे सड़क हादसों में अपंग हो जा रहे हैं। यदि वाहनों की गति नियंत्रण में रहे तो ऐसे सड़क हादसों को टाला जा सकता है। श्री दुबे ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की।

इस जागरूकता अभियान में राष्ट्र सृजन अभियान के आशीष चंद्र, अमरेश सिंह, संतोष सेनानी, राजेश तिवारी, अर्जुन सिंह, दिवेश दिवेदी, कमाल असरफ, बलवंत सिंह, शशि सिंह, आदर्श तिवारी ,रविशंकर उपाध्याय जी के अलावा ऑल इंडिया रोटी बैंक छपरा के समस्त सदस्य गण मौजूद थे।




Recent Comments