आरोग्य धाम का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन

छपरा : आरोग्य धाम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा चिकित्सक अपनें पेशे में ईमानदारी से काम करें तथा चिकित्सक मरीजों को सेवा भावना की दृष्टि से उनका उपचार करनें के लिए प्रतिबद्ध हो तभी उनका चिकित्सक बनना सार्थक होगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि डाॅक्टर ओंकार नाथ पहलें इन्ट्रैक्ट क्लब के माध्यम से समाज सेवा कर चुके हैं और आज एक चिकित्सक के रूप में मरीजों की सेवा भावना को लिए छपरा में आरोग्य धाम को खोला हैं जो भरतमिलाप चौक से दक्षिण में स्थित हैं। चिकित्सक ओंकारनाथ छाती, पेट, मधुमेह तथा नस रोग विशेषज्ञ हैं।
इस अवसर पर सुरेश प्रसाद सिंह, राजेश फैशन, सुधीर कुमार, रवि कुमार, डाॅक्टर रोहन, मनीष सिंह, बबन कुमार, पवन कुमार, चंदन कुमार, पुष्पम कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित हुए।




Recent Comments