तथाकथित अपहृत व्यवसाई बनारस से बरामद,मानसिक तनाव में हुआ था लापता
छपरा। गत दिनों छपरा से लापता व्यवसाई नीतीश कुमार जयसवाल उर्फ़ महावीर का सुराग पुलिस ने ढूंढ 3 दिनों के अंदर ही बरामद कर लिया। उक्त कांड का उद्भेदन करते हुए सारण एसपी हर किशोर राय ने बताया कि तथाकथित अपहृत व्यवसाई की उत्तर प्रदेश के बनारस से बरामदगी हुई है।जिसमे इस बात की खुलासा हुआ है कि लापता ब्यक्ति मानसिक तनाव के कारण बिना बताए राप्ती गंगा एक्सप्रेस से बनारस चले गए थे। जहां एक रेसीडेंसी होटल से उन्हें एसआईटी की टीम ने बरामद किया है। मालूम हो कि 29 फरवरी को सुबह टहलने के दौरान बिना बताए ही उक्त व्यवसाई के लापता हो जाने पर परिजनों ने अपहृन की आशंका से छपरा नगर थाने में अपरहण की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसका अब पटाक्षेप हो गया है




Recent Comments