तीन दिवसीय स्काउट गाइड में छात्र-छात्राएं को दिया गया प्रशिक्षण
बिदूपुर।बिदूपुर प्रखण्ड के उच्च विद्यालय मथुरा गोखुला में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन हो गया। तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप में बच्चों को गांठ बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, टेंट लगाना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। वही बच्चों को अनुशासन व कर्तव्य का पाठ भी पढ़ाया। तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप के दौरान कार्यक्रम के संचालक विशाल राज ने स्काउट गाइड की सभी गतिविधियों से बच्चों को अवगत कराया। बच्चों ने तंबू लगाना व जीवन रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

वही हर्ष कुमार ने बच्चों को कोशिश करो तैयार रहो तथा सेवा करो विषय पर जानकारी दी। बच्चों को गांठ लगाना, दूसरों की सहायता करना, अस्वस्थ व घायल की मदद करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बच्चों को अनुशासन के साथ कर्तव्य निभाना आदि विषय पर विशेष कक्षा व कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने वर्गों में कार्य कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बच्चों ने समापन कार्यक्रम में गीत, कविता, निबंध तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके प्रधानाचार्य बिजयेंद्र कुमार राय मुकेश कुमार मंडल, पंकज कुमार, अमित कुमार, रीना कुमारी,रीना सिंह,प्रवीण कुमार,अमित कुमार, मनीष कुमार, अंकित कुमार,राहुल कुमार गिरी, पूजा कुमारी,प्रियम कुमारी,अंशु कुमारी, मुन्नी कुमारी, स्काउट टीचर विशाल राज मौजूद थे।