NSUI सारण के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने रजनीश कुमार सिंह

छपरा (सारण) : सारण जिला के इसुआपुर प्रखंड के डुमरी गांव निवासी विजय कुमार सिंह के पुत्र रजनीश को NSUI सारण के जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं। रजनीश कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार उर्फ चुन्नू सिंह के द्वारा सारण जिला NSUI के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया है। रजनीश कुमार सिंह इससे पूर्व मशरक प्रखंड NSUI के अध्यक्ष पद पे थे। रजनीश कुमार सिंह को NSUI के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पे सारण जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह,पानापुर प्रखंड NSUI के अध्यक्ष रोहित कुमार महतो,तरैया प्रखंड NSUI के अध्यक्ष मुन्ना कुमार ,मशरक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह समेत अन्य लोगो ने बधाई दिया।