सड़क दुर्घटना मेंं मशरक के घायल युवक का इलाज के दौरान मौत
ロएसएच- 90 पर बाइक की ठोकर से घायल हुआ था युवक
मशरक (सारण) : मशरक दक्षिण टोला के मृतक युवक सुरज का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मालूम हो की मशरक- छपरा एसएच- 90 पर मशरक केन्द्रीय विद्यालय के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की मौत ईलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में हो गई।मृतक मशरक दक्षिण टोला गांव निवासी ओमप्रकाश साह का 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार साह बताया जा जाता है। बुधवार को सुबह मृतक का शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया।




Recent Comments