
संजय विजित्वर (हाजीपुर)- सड़कें सुनसान दिखी , दुकानें बंद दिखी और स्थानीय लोगों द्वारा ताली,थाली और शंख बजाकर किया गया वातावरण को ध्वनित। कोरोनावायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक अपील की गई कि २२मार्च को जनता कर्फ्यू के तहत लोग अपने -अपने घर में ही रहें और शाम में ध्वनि की गूंज से आसपास के वातावरण को ध्वनित कर दें।इस अपील को पुरजोर समर्थन मिला और लोगों ने यह दर्शा दिया कि कोरोनावायरस को भगाने में देश के साथ हर व्यक्ति खड़ा है।दिनभर सड़कों पर लगभग सन्नाटा ही था। दुकानें भी बंद दिखी ।लोग अपने -अपने घर में परिवार के साथ बिताये।और सायंकाल में लगभग आधे घण्टे तक ताली,थाली तथा शंखनाद से वातावरण ध्वनित होता रहा ।इस क्रम में बच्चे,युवा,बूढ़े,महिला, पुरूष चाहे वह जिस मोहल्ले को हों सबने ताली बजाकर,थाली बजाकर, शंखनाद करके अपने-अपने आसपास के वातावरण को ध्वनित करते देखे गये। बच्चों की एक टोली एक मोहल्ला में थाली ,ताली और घंटी बजाते हुए देखे गये। साथ-साथ राज्य सरकार,स्थानीय प्रशासन सबने मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हैं,यह कोरोनावायरस को भगाने के लिए एक साकारात्मक कदम है।




Recent Comments