सारण पुलिस ने शराब आरोपी के गोदाम व घर को किया सील
—–
राजू सिंह की रिपोर्ट
—–
बनियापुर (सारण)
बनियापु पुलिस ने अवैध शराब बरामद मामले मे थाना क्षेत्र के पैगम्बर पुर पोखरा निवासी ओम प्रकाश प्रसाद, कमता के धुरंधर साह तथा पैगम्बर पुर गांव के आशा देवी का घर बुधवार बार सिल कर दिया गया। ज्ञात हो कि सरकार के नियमों के अनुसार बिहार के नये शराब बंदी कानुन में शराब के धंधेबाजों की सम्पत्ति सिल करने का प्रावधान बनाया गया है। इसी नियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बनियापुर में अब-तक चार घरों व गोदामों को सिल कर दिया है। बताया जाता है कि बिहार उत्पाद संशोधन अधिनियम 2016 के अन्तर्गत थारा -62 के आधीन अवैध शराब के संग्रह स्थल को सील किया जाना है। इसी नियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो दिनों के अंदर सभी आरोपियों के शराब संग्रह स्थल को सिल कर दिया जाएगा। तथा शराब के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments