मढौरा मे उत्साह से मना गणत्रंण दिवस शान से लहराया तिरंगा पूरे दिन दिखा लोगों में उत्साह

मढ़ौरा
अनुमंडल मुख्यालय मे 71 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह में परेड एवं स्कूलों की झांकी आकर्षण के केंद्र में रही।आईटीआई के मैदान मे आयोजित राजकीय समारोह मे देश की आन,बान और शान का प्रतिक तिरंगा का ध्वजारोहण कर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने झंडे को सलामी दिया I

मुख्यालय स्थित प्रमुख झंडोतोल्लन में एसडीओ आवास सह गोपनीय शाखा पर एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, एसडीपीओ आवास सह गोपनीय शाखा पर डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह,शहीद स्मारक पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख अनीता देवी, एसडीओ कार्यालय पर एसडीअो विनोद कुमार तिवारी, नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद ललन राय, अम्बेदकर पार्क पर स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय,आईसीडीएस कार्यालय पर सीडीपीओ वशु श्री,

रेफरल अस्पताल पर डा.आरएन तिवारी, थाना परिसर मे थानाध्यक्ष इस्पेक्टर राम वालेश्वर राय, अवर पटेल स्मारक पर बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह,नगर भाजपा कार्यालय पर अध्यक्ष मूकेश प्रताप सिंह, राजकीय पोलिटेक्निक पर प्राचार्य अनिल कुमार, उच्च विद्यालय शिल्हौरी में भूमिदाता परिवार के अनिल कुमार राय, पीपी इंटर कालेज पर विधायक जितेन्द्र राय, उच्च विद्यालय मढ़ौरा पर प्रभारी एचएम, भुआलपुर पंचायत में मुखिया कुसुम देवी, नौतन पंचायत में मुखिया कुमार सुमित रंजन,शिल्हौरी पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अभिषेक उर्फ जुगनू राय, मुबारकपुर बाजार पर भाजपा नेता मनोज सिंह, अगहरा ग्राम कचहरी पर सरपंच रीना देवी सहित प्रखंड के पंचायत भवन पर और ग्राम कचहरी पर मुखिया, सरपंच ने धूमधाम और उल्लास के साथ ध्वजारोहण का राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी I




Recent Comments