तरैया,सारण। थाना क्षेत्र के भलुआ शंकर डीह गांव में एक छह वर्षीय बालक की मौत सर्पदंश से हो गई। मृतक राजेश माझी का 6 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने घर में सोया हुआ था। तभी रात्रि में कोई विषैला सर्प ने बच्चे की उंगली में काट लिया। इस पर बच्चा जोर से चीखा। आवाज सुनकर मां दौलत देवी दौड़ी आई तो देखी कि हाथ के उंगली में दांत से काटने का निशान है। परिजन तत्काल उसे एक निजी सर्पदंश अस्पताल में लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की सर्पदंश से मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है तथा गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।