शुक्रिया वशिष्ठ के प्रांगण में हुआ ध्वजारोहण व राष्ट्रगान

पटना(अनूप नारायण सिंह): डॉ० वशिष्ठ नारायण सिंह ट्रस्ट द्वारा संचालित शुक्रिया वशिष्ठ के प्रांगण में देश 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि और वशिष्ठ नारायण सिंह के भ्राता अयोध्या प्रसाद सिंह के कर कमलो द्वारा ध्वजारोहण किया गया I ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान से पूरा माहौल राष्ट्रमय हो गया I सन 2016 में इस संस्थान की स्थापना की गई थी I इस स्थापना का मुख्य उद्देश्य डॉ० वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धि, ख्याति एवं उनके मान-सम्मान को बनाए रखे ।देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे अयोध्या प्र० सिंह ने अपने सम्बोधन में सबको अवगत कराया I साथ ही डॉ० सिंह को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित होने पर उन्होंने भारत सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किए I इस संस्था के स्तर से ऐसे विभिन्न परियोजनाओं का संचालन करना है जिससे वर्तमान और आनेवाली पीढ़ी लाभान्वित हो सकें I
बिहार यूथ बिल्डर एसोसियशन के अध्यक्ष व इस संस्था के सचिव भूषण कुमार सिंह उर्फ़ बब्लू ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि डॉ० सिंह हम सबके लिए प्रेरणा थे I उनके देशभक्ति को देश याद रखेगा I आज के युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए I उन्होंने जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिए I
शुक्रिया वशिष्ठ संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन प्रेषित करते हुआ कहा कि वशिष्ठ बाबू का नाम पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया था I लेकिन पद्मश्री मिला वो भी मरणोपरांत I यही सम्मान अगर उनके जीवित रहते मिलता तो और ख़ुशी होती I उन्होंने बताया कि इस संस्थान परिसर में उनके द्वारा लिखित पुस्तके उपलब्ध कराई जाएगी I जिससे आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ तथा प्रेरणा मिलेगी I
इस संस्थान में सक्रिय भूमिका निभा रहे राकेश सिंह ने कहा कि उनके मरणोपरांत सरकार ने जो कुछ किया I वो उनके रहते होना चाहिए I उन्होंने बताया कि आगे भी हमलोगो का संघर्ष जारी रहेगा I जब तक अपने चाचा डॉ० सिंह को भारत रत्न की मानद उपाधि नहीं मिल जाती I वे देश के लिए अपना सबकुछ न्योछार कर दिए I
उक्त समारोह में अपना सम्बोधन देने वालों में आचार्य रुपेश पाठक, समाजसेवी राकेश कु० सिंह, कर्मकांड विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा शास्त्री, बिहार भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के महामंत्री मनीष पौद्दार, हरिश्चंद्र नारायण सिंह, अर्णव मिडिया के अनूप नारायण सिंह, अमित सुमन, तरुण, सुमित, शिवम, राजीव, रोहित, अमनजीत, अजीत, इंदौर के युवा समाजसेवी सौरभ सिंह सहित दर्जनों महानुभाव प्रमुख थे I