एपीएल का विधायक जितेन्द्र राय ने किया उद्धाटन, पहले मैंच मे लेरुआ ने शिल्हौड़ी को हराया

मढ़ौरा(सारण) : प्रखंड के टेहटी के स्व०यदुवंशी राय स्टेडियम मे अश्वनी टी- 20 क्रिकेट प्रमियर लीग का उद्घाटन स्थानीय राजद विद्यायक जितेन्द्र राय ने किया। उद्धाटन मैंच में लेरूआ की टीम पहले खेलते हुए 16 ओवर में 155 रन बनाये । जबाब में उतरी शिल्हौड़ी की टीम ने 15.4 ओवर में 131 रन बनाकर आल आउट हो गयी । मैंच में मैन ऑफ मैच लेरुआ टीम के निलेश कुमार को 41 गेन्द में 71 बनाने पर चूना गया।

उद्धाटन के दौरान विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि ग्रामिण खेल में क्रिकेट का लेवल लगातार उच्चा उठ रहा है और यहां की प्रतिभा सामने आ रही है । ग्रामिण स्तर पर बच्चें भी वेहतर खेल का प्रर्दशन कर सभी को प्रभावित कर रहे है । इस तरह के आयोजन से ग्रामिण प्रतिभा को अच्छा प्लेटफार्म भी मिल रहा है।

सरकार के स्तर पर योजना नही होने से प्रतिभा का उत्थान बाधित है। पिछले चार वर्ष से आयोजन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता आश्वनी प्रसाद यादव ने कहा कि खेल ही वह माध्यम है जिससे समाज को जोड़ा जा सकता है । खेल से युवा शक्ति को सही दिशा मिलती है । इस मौके पर राजद युवा नेता धनंजय कुमार, पूर्व मुखिया प्रत्याशी राकेश कुमार, धीरज कुमार, राहूल कुमार सहीत अन्य उपस्थित थे । मैंच का एम्पायरिंग उदय कुमार, विकास कुमार, स्कोरर मोहन कुमार, कमेन्ट्री आलम, नौसाद ने किया । सोमवार




Recent Comments