दो बच्चों की मौत
✍परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : जामो थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में बुधवार की दोपहर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की शिनाख्त गांव के आबिद साईं का इकलौता पुत्र मो. जावेद साईं (10) तथा बड़हरिया के बभनवारा निवासी बिलाल साईं के पुत्र मो. इरफान उर्फ शाहिद (9) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे जामो थानाध्यक्ष ने दोनों शव कोकब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।