सारण/मांझी। मांझी रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की नीयत से घूम रही एक महिला को मांझी पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला अपना नाम हसीना खातून बता रही है। महिला पूछताछ करने पर अपना पता नहीं बता पा रही है। लगता है कि वह अपना यादाश्त खो चुकी है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि इस महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह महिला कभी विक्षिप्त रही होगी जिस कारण अपना यादाश्त खो चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने महिला के पैर में लगी बेड़ियां काटकर उसे कोईलवर स्थित मानसिक अस्पताल में दाखिल करा दिया है।