हाईवा की ठोकर से बाइक सवार की मौत
बिदूपुर(वैशाली) : बिदूपुर जंदाहा से हाजीपुर जा रही तेज रफ्तार हाईवा गाड़ी ने चकसिकंदर बाजार एनएच पर बाइक सवार को मारी ठोकर। जिससे बाइक पर सवार तीन व्यक्ति में से एक व्यक्ति की मौत। प्रखंड क्षेत्र के क्षेत्र के बाकरपुर पोखरी निवासी राजमहल पासवान का 20 वर्षीय पुत्र रमेश पासवान अपने घर से हाजीपुर जा रहा था। बाइक पर तीन व्यक्ति सवार थे। चाकसिकंदर बाजार से पश्चिम एसबीआई एटीएम के नजदीक एनएच पर तेज गति से जंदाहा की ओर से हाजीपुर जा रही हाईवा गाड़ी ने उसकी बाइक में पीछे से जोरदार ठोकर मार दी
जिससे बाइक सवार रमेश पासवान की मौके पर मौत हो गई। एवं दो गंभीर रूप से घायल हैं। जो सदर अस्पताल परिजन इलाज के लिए ले गए। ज्ञात हो कि रमेश पासवान का पिता राजमहल पासवान सिलचर में कार्य करते हैं।जो हाजीपुर आए हुए थे। और पुत्र को फोन किया था कि बाइक से आकर मुझे घर ले जाने के लिए। जिसको ले रमेश पासवान अपने पिता को लाने हाजीपुर जा रहा था कि रास्ते में घटना घटी. वहीं हाईवा डराईबर चक सिकंदर स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी लगाकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे एवं शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर प्रशासन से मुआवजा की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर राजापाकर थाना, बिदुपुर थाना बराटी ओपी थाना मौके पर पहुंच कर स्थानीय प्रतिनिधियों की सहयोग से मामलें को शांत किया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया।