
विभूतिपुर:अपहरण,आर्म्स एक्ट, एससी, एसटी एक्ट और महिला प्रताड़ना से सबंधित मामलों का करे जल्द निपटारा:एसपी हरप्रीत
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर) एसपी हरप्रीत कौर का सख्त आदेश हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट, एससी,एसटी एक्ट और महिला प्रताड़ना से सबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें और उक्त मामलों के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करें।ये निर्देश एसपी हरप्रीत कौर ने बुधवार को विभूतिपुर थाना का निरीक्षण के दौरान दिया।एसपी ने बताया कि विभूतिपुर थाना में वर्ष 2012-13 से अब तक कुल 82 केस लंबित हैं। बाकी नन एसआर केस भी हैं जिसे देख रही हूं।उन्होंने इन सभी मामलों का निपटारा फरवरी तक करने का निर्देश दिया। एसपी ने खासकर मर्डर और आर्म्स एक्ट के मामलों विशेष रूप घ्यान देने की हिदायत दी।मौके पर डीएसपी अजीत कुमार, इंसपेक्टर सुबोध कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments