सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के भटौरा व हरखपुरा गांव से वर्षो से फरार चल रहे एसीएसटी एक्ट में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जिसमें हरखपुरा गांव निवासी साधु राय व भटौरा गांव निवासी बच्चा सिंह शामिल है।थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों लोग एसीएसटी मामले में फरार चल रहे थे।जिन्हें छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।