सारण :परसा नगर पंचायत के वार्ड 20 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत संचालित नलजल योजना का शिलान्यास

परसा-
नगर पंचायत परसा बजार के वार्ड 20 में स्तिथ भगवती मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत संचालित नलजल योजना का शिलयन्यास पूर्व मंत्री स बिधायक चन्द्रिका राय ने पूजा अर्चना के उपरांत फीता काट कर किया।शिलयन्यास के उपरांत बिधायक ने कहा कि इस योजना से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।वही सम्बेदक गुंजन पाण्डेय ने कहा कि नलजल योजना संचालित होने से लगभग 300 घर परिवारो को शुद्ध पेय जल की आपूर्ति होगी।शिलयन्यास कार्यक्रम के पूर्व नप उपाध्यक्ष सत्येन्द्र राय के नेतृत्व में पूर्व मंत्री का फूलमाला से स्वागत किया गया।इस मौके पर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद दास वार्ड पार्षद कृष्णा राय अमरनाथ दास श्री भगवन मांझी मुखिया अवधेश राय पूर्व उप प्रमुख अवधेश राय राम हुलाश प्रसाद यादव अशोक कुमार चैन शैलेन्द्र कुमार राय पंकज कुमार दरोगा राय लाल मोहन राय रघुवंश राय कार्मुलाह अंसारी आदि उपस्तिथ थे।